फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The silence of the border now also scare

अब तो सीमा पार की खामोशी भी डराने लगी

Sat, 24 Jan 2015 12:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर/अरनिया
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर/अरनिया Updated Sat, 24 Jan 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
The silence of the border now also scare

गोलाबारी से छलनी हो रहे सीमावर्ती ग्रामीणों को पाक पर भरोसा नहीं रह गया है। उस पार की खामोशी भी अब उन्हें डराने लगी है। वह साफ शब्दों में कहते हैं कि पड़ोसी देश के हुक्मरान और उसकी सेना पर विश्वास करना अपना नुकसान करना है। उनका मानना है कि कवर फायरिंग के बाद कुछ पल की खामोशी में भी पाक रेंजरों की साजिश हो सकती है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि वह अपनी जमीन पर डटे हैं, तो बस सेना के सहारे। जैसे-जैसे गणतंत्र दिवस नजदीक आ रहा है पाक रेंजर्स घुसपैठ के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। रुक-रुक कर की जाने वाली फायरिंग में भी अंतर देखा जा रहा है। सीमा पर सख्ती से बौखलाई पाक सेना कभी शाम तो कभी तड़के कवर फायरिंग कर हालात खराब करने में जुटी है।
विज्ञापन


देर रात की फायरिंग भी इसी का हिस्सा माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अब सीमा पार की खामोशी से शांति की उम्मीद नहीं, बल्कि बड़े तूफान की आशंका रहती है। यह पहला मौका नहीं है, इस तरह की हरकत पहले भी कई बार पाक रेंजर्स ने की है। कुछ पल की शांति के बाद उसने रणनीति के तहत सीमावर्ती गांवों और पोस्टोें को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी इसी बात को सोचकर लोग चिंतित हैं। ओबामा के भारत दौरे पर पड़ोसी देश हर हथकंडे अपना सकता है, ताकि किसी तरह जम्मू-कश्मीर  मसला आगे बढ़े। मंगलवार और बुधवार को पाक रेंजरों ने अलग-अलग समय में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसके बाद शांत हो गए।


वीरवार की रात खामोशी छाई रही। इसे स्थानीय ग्रामीण साजिश का हिस्सा मान रहे। उनका साफ कहना है कि पाक और शांति की राह पर चले, यह सोचना ही अपने आप को धोखा देना है। एक दिन की चुप्पी में रेंजरोें की बड़ी प्लानिंग हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed