फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The Shrine Board office was surrounded, and there was scuffle with the police and sloganeering.

वैष्णो देवी मेडिकल सीट विवाद: श्राइन बोर्ड कार्यालय का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की

Tue, 09 Dec 2025 12:02 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 09 Dec 2025 12:02 PM IST
सार

कटड़ा में संघर्ष समिति और हिंदूवादी संगठनों ने वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में 42 सीटों पर मुस्लिम छात्रों के प्रवेश के विरोध में श्राइन बोर्ड कार्यालय का घेराव किया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने बोर्ड को ज्ञापन सौंपते हुए दाखिले रद्द न किए जाने पर आंदोलन और उग्र हो सकता है चेतावनी दी।

विज्ञापन
The Shrine Board office was surrounded, and there was scuffle with the police and sloganeering.
श्राइन बोर्ड के गेट पर संघर्ष समिति व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में मुस्लिम छात्रों को 50 में से 42 सीटों पर प्रवेश देने के खिलाफ संघर्ष समिति ने सोमवार को कटड़ा स्थित श्राइन बोर्ड कार्यालय का घेराव किया। बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी के बीच हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को संभालने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। इस बीच कई बार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की हुई।

संस्थान का संचालन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड करता है। एमबीबीएस की 42 सीटों पर मुस्लिम छात्रों के प्रवेश से हिंदूवादी संगठन नाराज हैं और वे दाखिलों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। कटड़ा में सोमवार को घेराव करने पहुंचे हिंदूवादी संगठन श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति की अगुवाई में बोर्ड कार्यालय के बाहर मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे वाहनों की कतारें लग गईं। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से पुलिस के जवान उलझ गए। इससे आक्रोश और बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस बल के सहारे उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दधीचि और संघर्ष समिति के संयोजक सुखवीर सिंह मनकोटिया ने कहा कि बोर्ड के सीईओ को कार्यालय के बाहर आकर ज्ञापन लेना चाहिए। नारेबाजी के बीच बाहर आए श्राइन बोर्ड के डिप्टी सीईओ केशव मौर्य ने ज्ञापन लिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को सुन लिया गया है और एलजी मनोज सिन्हा व वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो हिंसक मोड़ भी ले सकता है आंदोलन
दिए गए ज्ञापन मेें कहा गया कि सीटों के बंटवारे में हिंदू समाज के छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। संघर्ष समिति संयोजक रिटायर्ड कर्नल सुखबीर सिंह मनकोटिया ने कहा कि आने वाले दिनों में यह विरोध धरना-प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा। इससे बड़ा आंदोलन संघर्ष समिति की अगुवाई में किया जाएगा। यदि श्राइन बोर्ड ने दाखिले रद्द नहीं किए तो आंदोलन हिंसक मोड़ भी ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed