देखते ही देखते नाबलिग ने खुद को किया आग के हवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन द्वारा श्रीनगर में अतिक्रमण के खिलाफ जारी अभियान के दौरान एक प्रदर्शनकारी नाबालिग ने अपने आपको आग के हवाले कर दिया।
इस दौरान वहां बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। जानकारी के अनुसार श्रीनगर के अशाई बाग और सैदाकदल के रहने वाले लोग सड़क पर उतर आए।
प्रदर्शनकारी लेक्स एंड वाटरवेस डेवलपमेंट अथॉरिटी (लावड़ा) द्वारा डल झील के आसपास के अतिक्रमण को हटाने के अभियान के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन
इनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। उन्होंने सफेद कपड़े (कफन) में प्रदर्शन किया। वह हाथों में बैनर भी थामे थे, जिस पर लिखा था ‘हम शांति से जीना चाहते हैं न कि सरकार की धमकियों तले दबे हुए’, ‘लावड़ा की तानाशाही नहीं चलेगी’।
इसी दौरान एक नाबालिग लड़के ने रोष जताते हुए अपने आपको आग के हवाले कर दिया, जो देखते-देखते आग की लपटों में घिर गया।
इस दौरान पुलिसकर्मी तमाशाई बने रहे। बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और उसे एसएमएचएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।