फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The sarpanch turns out to be the one who killed the cousin

सरपंच ही निकला चचेरा भाई की हत्या करने वाला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
The sarpanch turns out to be the one who killed the cousin
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। घरोटा क्षेत्र में तीन महीने पहले सरपंच के घर हमले का हमलावर खुद ही सरपंच ही निकला। पुरानी रंजिश के चलते चचंल बाबा को फंंसाने के लिए सरपंच ने अपने भाई और बहन के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। इस साजिश में अपने चचेरा भाई की हत्या तक कर दी। ताकि चचंल बाबा और उनके भाइयों को इस मामले में फंसाया जा सके। बता दें कि फरवरी महीने में सरपंच बलवीर सिंह के घर पर हमला हुआ। इस हमले में बलवीर सिंह घायल हुआ। उसकी बहन गीता देवी घायल हुई और घर में महमान बनकर आया मासी का बेटा कश्मीर सिंह की मौत हो गई। गीता देवी के बयानों पर पुलिस ने क्षेत्र के रहने वाले नामी नेता एवं बाबा चंचल सिंह के अलावा 250 लोगों को हिरासत में ले लिया। 126 एफआईआर अलग अलग धाराओं में लगाई गईं। शुक्रवार को जम्मू में एसएसपी श्रीधर पाटिल ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। बताया कि सरपंच बलवीर सिंह की चंचल बाबा के साथ कोई पुराना विवाद था। इस विवाद के चलते बलवीर ने चचंल बाबा और उसके भाइयों को झूठे केस में फंसाने के लिए अपनी बहन गीता और भाई शंकर सिंह के साथ मिलकर साजिश रची। खुद ही पूरी कहानी तैयार की। अपने ऊपर गोली चलाई। बहन पर गोली चलाई और मासी के बेटे पर भी गोली चलाई। गोली चलाने के बाद बताया कि चचंल बाबा और उसके भाइयों ने मिलकर उनके घर पर हमला किया है। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जब मामले की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने 250 लोगों को हिरासत में लिया। इतने लोगों के खिलाफ 126 एफआईअर दर्ज हुईं। अवैध था हथियार हमले में इस्तेमाल की गई 12 बोर की बंदूक भी अवैध है। जिसका कोई लाइसेंस नहीं है। सरपंच बलवीर सिंह ने इस बंदूक का बंदोबस्त किया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। बहुत पेचिदा था मामला एसएसपी का कहना है कि इस मामले में 250 लोगों के नाम बताए गए। यह पता लगाना बहुत ही मुंश्किल था कि हकीकत में अपराधी कौन है। क्योकि आरोपियों ने मामले को बहुत उलझा दिया था। बलवीर की बहन ने जो बयान दिए। उसके आधार पर ही शुरूआत में जा्रंच चली। बाद में धीरे धीरे पता चला कि आरोपी वहीं हैं जो घायल हैं। इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अब आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed