{"_id":"47c38c414a95ab661517fe44e306ecf2","slug":"the-risk-of-disease-outbreaks-in-nandpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदपुर में बीमारियां फैलने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदपुर में बीमारियां फैलने का खतरा
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Wed, 11 Feb 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती नंदपुर गांव में पानी की निकासी नहीं होने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। तीन साल पहले बना मॉडल गांव बस कहने को मॉडल है। वर्तमान में यहां की दिक्कतों पर किसी का ध्यान नहीं। जमा हो रहे पानी से बदबू फैलने लगी है, जिससे स्थानीय निवासियों को खासी परेशानियां आ रही हैं। लोग बीमारियों की चपेट में आने की आशंका से चिंतित हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह ने कहा कि गांव में पहले ही पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। ग्रेफ विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क के कारण बरसात में दिक्कतों में इजाफा हो जाएगा। लोग पानी से घिर जाएंगे, क्योंकि महाराज शामाचक्क तक पानी नंदपुर तक आता है। नहर को काटकर पानी निकाला जाता था, अब सड़क की ऊंचाई से पानी की निकासी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन