{"_id":"570cfef24f1c1bb2794a6ac5","slug":"the-rehearsal-of-the-convocation-on-17th","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि के दीक्षांत समारोह की रिहर्सल 17 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विवि के दीक्षांत समारोह की रिहर्सल 17 को
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 12 Apr 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह
- फोटो : Demo Pic.
शेर-ए-कश्मीर कृषि एवं तकनीकी विज्ञान विश्वविद्यालय(स्कॉस्ट) जम्मू के पांचवें दिक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विवि की प्रबंधन कमेटी की ओर से बैठक कर इंतजामों को फाइनल टच दिया जा रहा है।
समारोह में नीति आयोग के उप चेयरमैन के साथ राज्यपाल, सीएम, डिप्टी सीएम शिरकत करेंगे। 17 अप्रैल को विवि के जनरल जोरावर सिंह आडीटोरियम में इसकी रिहर्सल होगी। मुख्य समारोह भी यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह आडीटोरियम में होगा।
विवि के रजिस्ट्रार दिलीप काचरू ने बताया कि यह वर्ष 2015-16 सत्र का समारोह है। इसमें तीन स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। बीएससी एग्रीकल्चर में वनी यादव, बीएससी बायो टेक्नोलॉजी में कमलेश कुमार बाजवा बीवीएससी और ए एच में तानिया गुप्ता मेडल पाने वालों में शामिल हैं।
विज्ञापन
अलग अलग विषयों में 44 स्टूडेंट्स को मेरिट सर्टिफिकेट दिए जाएंगेे। पीएचडी, बीएससी, एमबीए के लिए 44 विषयों में 223 स्टूडेंट्स को समारोह में डिग्रियां दी जाएंगी। समारोह में नेशनल इंस्टीट्यूशन फार ट्रांसफार्मिंग इंडिया (नीति) आयोग के उप चेयरमैन अरविंद पनगड़िया मुख्य अतिथि होंगे।
वेटरनरी और एग्रीकल्चर में पीएचडी एवं एमएससी की डिग्री दी जाएगी। इसके अलावा एग्रीकल्चर और वेटरनरी में बीएससी डिग्री दी जाएगी। विवि में वर्ष 2013 14 के पहले एमबीए बैच के स्टूडेंट्स को भी डिग्री मिलेगी।
विवि में तीन साल पहले एमबीए एग्री मैनेजमेंट और बीएससी माइक्रो टेक्नोलॉजी का कोर्स शुरू किया गया था। काचरू का कहना है कि समारोह में कोई कमी न हो, इसके लिए सभी विभागों को अपने अपने स्तर पर तैयारियां पूरी करने के लिए कहा गया है। रिहर्सल में भी स्टूडेंट्स को पहुंचने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।