फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The Ramnagar-Udhampur road near Kaugha has been closed following heavy rains that triggered a massive landslid

J&K Landslide: भारी बारिश के बाद भूस्खलन, रामनगर-उधमपुर मार्ग अवरुद्ध, राहत कार्य जारी

Sat, 04 Jul 2026 01:55 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 04 Jul 2026 01:55 PM IST
सार

भारी बारिश के कारण काउघा के पास रामनगर-उधमपुर सड़क पर भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

विज्ञापन
The Ramnagar-Udhampur road near Kaugha has been closed following heavy rains that triggered a massive landslid
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भारी बारिश के चलते काउघा के पास रामनगर-उधमपुर सड़क पर भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और बड़े पत्थर सड़क पर गिरने के कारण रास्ता बंद हो गया है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। सड़क से मलबा हटाने के लिए मशीनरी लगाई गई है और रास्ता खोलने का काम तेजी से जारी है।
विज्ञापन


सड़क ठेकेदार और रामनगर निवासी पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे सड़क बंद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मशीनरी मंगवाई गई है और जल्द ही सड़क को यातायात के लिए बहाल करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है, इसलिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed