{"_id":"4e32b21fd4b336e7d24e8553f9151d1c","slug":"the-power-failure-dozen-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनभर गांवों की बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनभर गांवों की बिजली गुल
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
Updated Sun, 22 Feb 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में चौथे दिन भी बिजली सेवा ठप रही। दिनचर्या प्रभावित होनो से लोगाें में विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणाें का कहना है कि बिगड़े मौसम के दौरान चली तेल हवा से सीमांत गांव में बिजली सेवा ठप हो गई थी, जो अब तक बहाल नही हो पाई।
विज्ञापन
ब्यासपुर प्रलाह, कोटली मख्खी, कोटली राइया, कुल, कोठे कल्याण, रठाना, रठाना कोठे, मग्गोवाली, सीर, ब्लाह, पलेसर, बाजे चक्क आदि में बिजली सेवा ठप हुई, जिसे बहाल नहीं किया जा सका। सरपंच राज कुमार, सरपंच रछपाल सिंह, सरपंच कुलबीर सिंह का कहना है कि ब्यासपुर के स्टेशन की लाइन में खराबी के कारण गांवों में बिजली सेवा ठप हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को चाहिए था कि युद्धस्तर पर कार्य कर सेवा बहाल की जा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सरपंचाें ने बिजली विभाग के एक्सईएन से मांग करते हुए कहा कि जल्द सेवा बहाल की जाए, ताकि सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिल सके।
विज्ञापन