{"_id":"5fdfce1c3b8e5850b87a7c46","slug":"the-number-of-devotees-in-vaishno-devi-increased-in-the-second-fortnight-of-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में वैष्णो देवी में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में वैष्णो देवी में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या
Mon, 21 Dec 2020 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Dec 2020 03:50 AM IST
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में दिसंबर माह के दूसरे पखवाड़े में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है और आने वाले दिनों में और अधिक संख्या बढ़ने की संभावना है। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के चलते जहां छह हजार भक्तों ने मां के चरणों ने शीश नवाया वहीं, रविवार देर शाम आठ बजे तक 45 सौ के करीब भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा और यात्री धूप का आनंद उठाते व मां के जयकारे लगाते नजर आए। वहीं, हेलिकॉप्टर, रोपवे और बैटरी कार सेवा दिनभर सुचारु रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया। गौरतलब रहे कि गत शनिवार को नौ माह बाद यात्री पंजीकरण केंद्र को भी भक्तों के लिए खोल दिया गया है। अब ऑनलाइन के आने वाले भक्तों को सुविधा मिलना शुरू हो गई है।
विज्ञापन