फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The new drug policy applied

जम्मू-कश्मीर में नई ड्रग पालिसी लागू

Wed, 01 Jun 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 01 Jun 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
The new drug policy applied
दवाइयां - फोटो : Demo Pic.
रियासत में बुधवार से नई ड्रग पालिसी लागू हो गई। अब मरीजों को सरकारी चिकित्सा केंद्रों पर ही नि:शुल्क दवाइयां मिलना शुरू हो गईं हैं। हालांकि पहले दिन कई केंद्रों पर असमंजस की स्थिति रही।
विज्ञापन


कुछ अधिकारियों ने नाम न छापने पर बताया कि दवाओं की मात्रा में कुछ बढ़ोतरी हुई है, मगर पूरी सप्लाई आने में अभी थोड़ा समय लगेगा। विभागीय अधिकारियों ने दावा किया कि लगभग केंद्रों पर संबंधित दवाइयों की खेप पहुंचाई गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया का कहना है कि ड्रग पालिसी को लागू कर दिया गया है। सब सेंटर और जिला अस्पतालों में दवाइयां पहुंचाई गई हैं और किसी भी दवाई की कमी पर तुरंत सूचित करने को कहा गया है। जेएंडके मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के एमडी डा. यशपाल शर्मा का कहना है कि चार माह की सप्लाई भेजी गई है और अगली एक साल की सप्लाई के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉल‌िसी के तहत 68 किस्म के जरूरी साल्ट की दवाइयां मुहैया करवाई जाएंगी

The new drug policy applied
ड्रग पालिसी के तहत जिला अस्पताल/कम्युनिटी हेल्थ सेंटर/उपजिला अस्पताल, सब सेंटर और पीएचसी स्तर पर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां मुहैया करवाई जानी हैं। पालिसी के तहत सब सेंटर पर 23, प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर 53, उपजिला अस्पताल/कम्युनिटी हेल्थ सेंटर/जिला अस्पतालों में 68 किस्म के जरूरी साल्ट की दवाइयां मुहैया करवाई जाएंगी।

इनमें उल्टी, दस्त, बुखार सहित अन्य संक्रमित बीमारियों की दवाएं शामिल हैं। गांधीनगर अस्पताल के अधीक्षक डा. यूनुस चौधरी का कहना है कि मरीजों को पहले ही दवाइयां मुहैया करवाई जा रही हैं, लेकिन पालिसी के लागू होने से उसमें बढ़ोतरी हुई है।

डाक्टरों को भी अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं के साल्ट मरीजों को लिखने के लिए कहा गया है। हालांकि पिछले कुछ समय पर नजर दौड़ाई जाए तो अधिकांश केंद्रों पर दवाओं की भारी किल्लत रही है। खुद स्वास्थ्य मंत्री भी इसे मान चुके हैं, लेकिन कारपोरेशन के सक्रिय होने के बाद दवाओं की सप्लाई को नियमित बनाने के दावे किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed