{"_id":"68e0325860b6688fa701815d","slug":"the-match-between-imam-hussain-and-kaka-pehlwan-ended-in-a-draw-samba-news-c-274-1-rsp1001-102408-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इमाम हुसैन और काका पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इमाम हुसैन और काका पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा
Sat, 04 Oct 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
अरनिया। सीमावर्ती गांव चंगिया में जय दाती मां देवस्थान पर वार्षिक दंगल का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। इसमें क्षेत्र के नामी पहलवानों ने दंगल में दांव-पेज दिखाए। दंगल में कुल 60 कुश्तियां करवाई गईं। पहली माली का मुकाबला इमाम हुसैन पहलवान और काका पहलवान के बीच हुआ जिसमें कुश्ती बराबरी पर छूटी। पहली माली का पुरस्कार फ्रिज रखा गया था। यह राशि दोनों पहलवानों में बराबर बांट दी गई।
दंगल देखने के लिए दूर दराज के लोग पहुंचे थे। प्रबंधक कमेटी की तरफ से दर्शकों के लिए दंगल के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। अखाड़े में सेवादारों की तैनाती बड़े पैमाने पर की गई और पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त थे। मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक राजीव भगत उपस्थित रहे। इस मौके पर थाना प्रभारी अरनिया दिलावर कुमार, पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।