फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The last rites of the three victims of the accident while returning from Mahakumbh were performed.

Jammu News: महाकुंभ से लौटते समय हादसे का शिकार तीनों मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
The last rites of the three victims of the accident while returning from Mahakumbh were performed.
जम्मू। प्रयागराज से महाकुंभ में स्नान कर जम्मू लौटने में हादसे का शिकार हुए तीनों मृतकों मंगलवार को अंतिम संस्कार हो गया। शास्त्री नगर और छन्नी हिम्मत स्थित श्मशान में तीनों के अंतिम संस्कार की विधियां पूरी की गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


हादसे ने मृतक नानक नगर निवासी पदमनाभ बाली का अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे के करीब शास्त्री नगर स्थित श्मशान घाट पर किया गया। बेटे अर्जुन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कांग्रेस नेता तरनजीत सिंह टोनी और भाजपा नेता पूर्व मंत्री शाम लाल चौधरी ने भी परिजनों को सांत्वना दी। इसी तरह त्रिकुटा नगर निवासी युद्धवीर गुप्ता का दोपहर 1:30 बजे छन्नी हिम्मत श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ने अंतिम संस्कार की विधियां पूरी कीं। छन्नी हिम्मत श्मशान घाट पर ही दोपहर 12 बजे के करीब सविता शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हादसे में घायल उनके पति बीआर शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed