{"_id":"02076eaf992e732dfbf6397c72896390","slug":"the-government-writes-to-the-centre-to-increase-the-allowance-of-spo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने SPO का भत्ता बढ़ाने को केंद्र को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने SPO का भत्ता बढ़ाने को केंद्र को लिखा पत्र
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने रियासत के एसपीओ का मासिक भत्ता तीन से बढ़ाकर छह हजार रुपये करने का केंद्र सरकार से आग्रह किया है।
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा के निर्देश पर राज्य के गृह विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि पहली जनवरी से प्रभावी मासिक भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी प्रदान की जाए। वर्तमान में 24068 एसपीओ हैं।
उनकी सेवाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने लंबे समय से उनकी लंबित मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है। राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से बिना पूर्व शर्तों के सभी एसपीओ के मासिक भत्ते में समान रूप से बढ़ोतरी का आग्रह किया है ताकि राज्य सरकार इस संबंध में आदेश जारी कर सके।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि ये एसपीओ आतंकवाद निरोधी आपरेशनों में भाग लेते हैं। खुफिया जानकारी प्राप्त करते हैं और प्रमुख स्थानों की सुरक्षा करते हैं।
कानून व्यवस्था तक सुचारु रखने में भी सहयोग करते हैं। इनकी भूमिका तथा आवश्यकता को देखते हुए वर्गीकरण कर भत्ते तय करना आसान नहीं है।
ज्ञात हो कि एसपीओ के वेतन भत्ते में बढ़ोतरी प्रधानमंत्री की ओर से घोषित विशेष पैकेज का हिस्सा है। पैकेज का एलान प्रधानमंत्री ने सात नवंबर को अपने श्रीनगर दौरे में किया था।
विज्ञापन