{"_id":"587f7a5f4f1c1ba73fefec76","slug":"the-government-will-not-give-compensation-burhan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दबाव में आई जम्मू-कश्मीर सरकार, आतंकी बुरहान और उसके भाई को नहीं देगी मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबाव में आई जम्मू-कश्मीर सरकार, आतंकी बुरहान और उसके भाई को नहीं देगी मुआवजा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 18 Jan 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने आतंकी बुरहान वानी तथा उसके भाई खालिद मुजफ्फर वानी को किसी प्रकार की न तो अनुग्रह राशि और न ही मुआवजे का भुगतान किया है।
बुधवार को विधायक राजीव जसरोटिया के सवाल के जवाब में राज्य सरकार की ओर से यह जानकारी विधानसभा में दी गई। जसरोटिया ने खालिद तथा बुरहान को दिए गए मुआवजे या मुआवजे संबंधी घोषणा के बाबत जानकारी मांगी थी।
विधायक के लिखित प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री महबूबा मुफ्ती की ओर से बताया गया कि जनवरी 2015 से अब तक 77 सेना तथा केंद्रीय सशस्त्र बल के जवान शहीद हुए हैं। इन्हें 1.66 करोड़ रुपये अनुग्रह राशि के रूप में दिए गए हैं। यह राशि संबंधित कमांडिंग अफसरों के जरिए दी गई है। उड़ी हमले के शहीद जवानों के परिवार वालों को अब तक अनुग्रह राशि नहीं दी जा सकी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि संबंधित अधिकारियों अथवा यूनिटों की ओर से फिलहाल राज्य गृह विभाग को उक्त मामले रेफर नहीं किए गए हैं।

मणिपुर में शहीद जवानों को अनुग्रह राशि नहीं देने पर सरकार की सफाई
विधानसभा की कार्रवाई के दौरान मौजूद सीएम और डिप्टी सीएम
- फोटो : FILE PHOTO
2015 में मणिपुर में शहीद हुए डोगरा रेजीमेंट के छह जवानों को अनुग्रह राशि नहीं दिए जाने के संबंध में महबूबा ने कहा कि रियासत सरकार के नियमों के तहत ऐसा करना संभव नहीं।
उन्होंने बताया कि सेना तथा केंद्रीय सशस्त्र बल के जवानों के रियासत की दह में शहीद होने पर ही अनुग्रह राशि का भुगतान किया जाता है। नान स्टेट सब्जेक्ट वालों को दो लाख और स्टेट सब्जेक्ट वालों को पांच लाख रुपये दिए जाते हैं।