फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   "The government will never compromise with terrorism in Kashmir '

'कश्मीर में आतंकवाद से कभी समझौता नहीं करेगी सरकार'

Fri, 02 Sep 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 02 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
"The government will never compromise with terrorism in Kashmir '
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : PTI
आतंकवाद आखिर आतंकवाद होता है। इससे आज तक किसी का भला नहीं हुआ है। संसार में हमेशा आतंकवाद ने तबाही मचाई है। इसलिए सरकार आतंकवाद से कभी समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन


आतंकवादियों  और उनके आकाओं के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। ये बातें उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने नगर में जनता दरबार के दौरान कही। 

अपने संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारा पडोसी और उसके एजेंट्स कश्मीर के हालात खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। बच्चों और युवाओं को गुमराह कर पत्थरबाजी के रास्ते पर धकेला जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ लोगों को रियासत की तरक्की रास नहीं आ रही

"The government will never compromise with terrorism in Kashmir '
लोगों को संबोधित करते डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : File Photo
उन्होंने कहा कि जबसे रियासत में भाजपा-पीडीपी की सरकार बनी है, तब से तीनों खित्तों के विकास में एक गति आई है। लेकिन कुछ ताकतों को रियासत की तरक्की और खुशहाली रास नहीं आ रही है।

इसलिए वे घाटी के हालात खराब करने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब ये सब लोग बेनकाब हो जाएंगे और उनके मंसूबे धरे के धरे रह जाएंगे।

उन्होंने बताया कि रियासत विशेष रूप से घाटी के हालात का जायजा लेने के लिए दो दिन के बाद केंद्र से एक आल पार्टी डेलीगेशन यहां पहुंच रहा है। कोई भी अपनी बात डेलीगेशन के सामने रख सकता है। सरकार का प्राथमिकता घाटी में अमन बहाल करना है, लेकिन सरकार आतंकवाद और आतंकवादियों से कभी समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed