{"_id":"5888f3194f1c1b3e0fcf4b00","slug":"the-government-should-talk-to-pakistan-mehbooba","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में अमन के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत जरूरी : महबूबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में अमन के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत जरूरी : महबूबा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गणतंत्र दिवस पर अपने संदेश में युवाआें को जम्हूरियत का फायदा उठाने को प्रेरित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर हमें अपनी सांस्कृतिक विविधता और जम्हूरियत की परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लेना होगा, क्योंकि यही रियासत का सबसे बड़ा खजाना है।
उन्हेांने कहा कि रियासत के भूगोल और इतिहास ने कई नुकसान झेले हैं। ऐसे वक्त पर हमें अपने युवाओं पर भरोसे का दाव खेलना होगा, ताकि उनकी ऊर्जा और उम्मीदें तरक्की के नए रास्ते खोलने में मददगार साबित हों।
महबूबा ने कहा, पूरी दुनिया में तनाव का माहौल है लेकिन भारत में जम्हूरियत और विविधता के बूते देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, रियासत की सरकार युवाओं के साथ है। जब भी मौका मिला है, रियासत के युवाओं ने हर क्षेत्र में अव्वल
विज्ञापन
प्रदर्शन कर दिखाया है। महबूबा ने कहा, राज्य सरकार रियासत के हालात बेहतर करने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत की पक्षधर है। एजेंडा आफ अलायंस का जिक्र करते हुए महबूबा ने कहा, रियासत को मुश्किलाें से बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं।
प्रधानमंत्री विकास पैकेज का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, 80 हजार करोड़ के पैकेज से रियासत में तरक्की की नई राहें खुलेंगीं। राज्य बजट के प्रावधानाें का जिक्र करते हुए कहा कि वेतन आयोग, अस्थायी मुलाजिमों के नियमितीकरण, फरवरी से विकास राशि की उपलब्धता सहित कई फैसले लिए गए हैं।