{"_id":"5976e7404f1c1b1f4e8b47ac","slug":"the-government-of-india-has-not-funding-the-hurriyat-nia-investigates-farooq","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं भारत सरकार ने तो नहीं की हुर्रियत को फंडिंग, NIA करे जांच: फारूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं भारत सरकार ने तो नहीं की हुर्रियत को फंडिंग, NIA करे जांच: फारूक
amarujala.com-presented by: आनंद
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने हुर्रियत नेताओं की फंडिंग के मामले की जांच के लिए एनआईए को बधाई दी है। साथ ही, एनआईए को सलाह दी कि वे इस बात की भी जांच करे कि कहीं भारत सरकार ने भी तो हुर्रियत को फंड नहीं दिया। बीते दिन भी फारूक ने कहा था कि मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन हुर्रियत को भारत सरकार की ओर से भी पैसे दिए गए थे, इस बारे में आप दुल्लत (रॉ के पूर्व चीफ) की किताब पढ़ें। आज भारत इसी के परिणाम भुगत रहा है।
इस दौरान फारूक ने आतंकवाद को खत्म करने के लिए भी भारत पाकिस्तान के बीच आपसी बातचीत की कोशिश को करने पर जोर दिया है। फारूक ने कहा कि आतंकवाद तब तक खत्म नहीं हो सकेगा जब तक कि भारत और पाक के बीच बातचीत के रास्ते न खोले जाएं।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला का बयान उस वक्त आया है जब कि एनआईए के द्वारा कश्मीर से 6 अलगाववादी नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इन सभी लोगों के अलावा अलगाववादी बिट्टा कराटे को भी दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। कश्मीर से हिरासत में लिए गए सभी अलगाववादी दिल्ली लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
I congratulate NIA for its probe on funding of Hurriyat leaders,should also be investigated if Indian Govt funded Hurriyat: Farooq Abdullah pic.twitter.com/j411nxKx6m
— ANI (@ANI_news) July 25, 2017