फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The government has a responsibility to reach out to the valley tanker

घाटी में टैंकर पहुंचाने की सरकार ने ली जिम्मेदारी

Tue, 23 Aug 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 23 Aug 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
The government has a responsibility to reach out to the valley tanker
टैकंर - फोटो : Amar Ujala
आल जेएंडके आयल टैंकर ड्राइवर एंड क्लीनर एसोसिएशन से जुड़े टैंकर चालक बुधवार से सरकार की देखरेख में रवाना होंगे। डिवीजनल कमिश्नर डा. पवन कोतवाल ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टैंकर चालकों को रवाना करने की जिम्मेदारी उठाई है। इसकी जानकारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान खैरुद्दीन और महासचिव सुरिंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा मुहैया करवाने की बात जिला प्रशासन ने की है। इसके लिए बुधवार की सुबह दस बजे लेटर देकर इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा। फिलहाल अभी वे बनिहाल तक अपने तेल के टैंकरों को लेकर जाएंगे, जिसके बाद आगे घाटी जाने के लिए सुरक्षा मुहैया करवाए जाने की बात हुई है। 
विज्ञापन


डेढ़ माह की कश्मीर हिंसा के चलते अभी तक उनके 200 से ज्यादा टैंकरों को नुकसान पहुंचा और 100 से ज्यादा चालक जख्मी हुए हैं, जिन्हें अभी तक किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिला है, मात्र सरकार की ओर उन्हें मौखिक रूप से सुरक्षा मुहैया करवाने का आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवकॉम से मिलने के बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया की उम्मीद नजर आई है। इसके बाद उनका हौसला बढ़ा है। बुधवार सुबह सुरक्षा मुहैया करवाने संबंधी लेटर लेने के  बाद वे अपने ट्रकों को बनिहाल से आगे घाटी के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed