फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The first batch of 274 pilgrims depart

274 हाजियों को लेकर पहला जत्था रवाना

Thu, 28 Aug 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 28 Aug 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
The first batch of 274 pilgrims depart

2014 की हज यात्रा के लिए पहला दल बुधवार सुबह श्रीनगर से मदीना के लिए रवाना किया गया। एक एयर इंडिया के विमान पर कुल 274 यात्री रवाना हुए। इस अवसर राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हज तथा अकाफ मंत्री पीरजादा सईद तथा राज्य हज कमेटी की सदस्य डा. शहनाज़ गनई तथा कई दूसरे अधिकारी वहां पर मौजूद थे।

विज्ञापन


वीरवार से हज यात्रियों को लेकर रोजाना दो विमान मदीना मुनवरा के लिए रवाना हुआ करेंगे। बुधवार सुबह श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रियों को लेकर सऊदी अरब के मदीना के लिए भेजे गए विमान के साथ ही हज यात्रा शुरू हो गई। श्रीनगर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तथा कुछ दूसरे नेता तथा अधिकारी यात्रियों को रवाना करने के वक्त वहां मौजूद थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उनके साथ कुछ समय के लिए बातचीत की और पवित्र यात्रा के लिए उनको शुभकामनाएं पेश की। इस साल की यात्रा में कुल 7007 श्रद्धालु हज यात्रा पर जाने के लिए चुने गए हैं। वीरवार से दो विमान रोजाना यात्रियों को लेकर 12 सितंबर को समाप्त होने तक यात्रियों को लेकर मदीना के लिए रवाना हुआ करेगा। इनके ठहरने तथा हवाई अड्डे तक ले जाने के सारे प्रंबंध सरकार की ओर से किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed