फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The Deputy Commissioner inspected the flood damage in Badiyal Brahmana

Jammu News: उपयुक्त ने बडियाल ब्राह्मणा व देरिया में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया

विज्ञापन
The Deputy Commissioner inspected the flood damage in Badiyal Brahmana
-लोगों ने सड़कों की मरम्मत और फसलों के नुकसान के लिए मुआावजे की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। जिला उपयुक्त जम्मू राकेश मन्हास ने बुधवार को आरएस पुरा के बाढ़ प्रभावित गांव बडियाल ब्राह्मणा व देरिया का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उनके साथ एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर, पूर्व सरपंच बिन्नी शर्मा उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को बताया कि बाढ़ से गांव को काफी नुकसान पहुंचा है। सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। गांव के पास से गुजरने वाली तवी नदी के किनारे पक्के किए जाने चाहिए ताकि भविष्य में गांव को बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। लोगों ने कहा कि जिन जमीनों में रेत जम गई है उन्हें बेचने की अनुमति किसानों को दी जानी चाहिए। किसान क्रेडिट कार्ड के ऋण माफ करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावितों में राहत सामग्री भी वितरित की। उपयुक्त ने कहा कि दो-तीन दिनों के भीतर फसल के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू की जाएगी। बिजली सप्लाई भी सुचारू कर दी जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हर समस्या का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता पहले भी रही है और आगे भी रहेगी। इस मौके पर कृषि, सड़क एवं भवन निर्माण, जल शक्ति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed