{"_id":"6a2cf39b30dbc4ac7a07650f","slug":"the-cm-met-the-union-defence-minister-and-the-civil-aviation-minister-regarding-the-closure-of-the-airport-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: श्रीनगर एयरपोर्ट बंद हुआ तो अवंतिपोरा से उड़ानें शुरू करने की मांग, सीएम उमर ने केंद्र से मांगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: श्रीनगर एयरपोर्ट बंद हुआ तो अवंतिपोरा से उड़ानें शुरू करने की मांग, सीएम उमर ने केंद्र से मांगी मंजूरी
Sat, 13 Jun 2026 11:37 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:37 AM IST
सार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर एयरपोर्ट के रनवे मरम्मत कार्य के दौरान संभावित बंदी पर चिंता जताते हुए केंद्र से अवंतिपोरा एयरबेस से सीमित सिविल उड़ानों की अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु नायडू को स्मृति चिह्न भेंट करते मुख्यमंत्री उमर।
- फोटो : प्रशासन
विस्तार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, रनवे की मरम्मत के लिए श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करना पड़ता है तो इसके विकल्प के तौर पर अवंतिपोरा एयरबेस से सीमित संख्या में सिविल उड़ानों के संचालन की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
सीएम ने यह बात शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से अलग-अलग मुलाकात में कही। एक से 16 अक्तूबर के बीच रनवे की मरम्मत (री सरफेसिंग) प्रोजेक्ट का तीसरा चरण शुरू होगा। सीएम ने श्रीनगर एयरपोर्ट को बंद करने के प्रस्ताव पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, इस कदम का असर घाटी के पर्यटन कारोबार पर पड़ेगा। उन्होंने कहा, पतझड़ के मौसम में देशभर से भारी संख्या में पर्यटक कश्मीर पहुंचते हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट को पूरी तरह बंद करना जरूरी हो जाता है, तो बंद के दौरान अवंतिपोरा एयरबेस की ऑपरेशनल क्षमता के हिसाब से अनुमति दी जाए, ताकि क्षेत्र के लिए जरूरी हवाई संपर्क बना रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि मरम्मत कार्य के पिछले चरणों की वजह से अप्रैल से ही घाटी के लिए हवाई सेवाओं में कटौती की गई है।
विज्ञापन
श्रीनगर एयरपोर्ट के बंद होने से बड़े पैमाने पर यात्रा में रुकावट और कैंसिलेशन हो सकते हैं। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को परेशानी होगी। उन्होंने रक्षा मंत्री के साथ बैठक में अनुरोध किया कि वायु सेना सुरक्षा या ऑपरेशनल जरूरतों से समझौता किए बिना रनवे के काम के आखिरी चरण को छोटा करने या चरणों में पूरा करने की संभावना पर विचार करे। एयरपोर्ट बंद रखने की अवधि को कम भीड़-भाड़ वाले समय में बदलने की संभावना पर विचार किया जाए।