फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The child could not answer, the teacher's salary Halted

बच्चे नहीं दे पाए उत्तर, शिक्षक का वेतन रुका

Tue, 12 Aug 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Tue, 12 Aug 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
The child could not answer, the teacher's salary Halted
सरकारी दफ्तरों में औचक निरीक्षण के सिलसिले को जारी रखते हुए बनी के एसडीएम ने चांदल इलाके का दौरा किया। एसडीएम मोहम्मद अनवर बांडे और हैडमास्टर मेला राम ने संयुक्त रूप से हाई स्कूल चांदल और आसो मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। इसमें बच्चे से पूछे सवाल का उत्तर नहीं दे पाने पर संबंधित शिक्षक का वेतन  रोक दिया गया।
विज्ञापन

चांदल हाई स्कूल में दसवीं की विज्ञान की कक्षा में जाकर एसडीएम ने बच्चों से सवाल पूछे लेकिन बच्चे एक भी सवाल का उत्तर नहीं दे पाए। इस पर एसडीएम ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि जब तक बच्चों को विज्ञान संबंधी सामान्य स्तर की जानकारी और जवाब देने की काबिलियत नहीं आ जाती संबंधित शिक्षक का वेतन रोक दिया जाए। इसी तरह से उन्होंने आसो स्कूल में जाकर आठवीं की गणित की कक्षा में सवाल किए। असंतोषजनक जवाब मिलने पर एसडीएम ने शिक्षक को फटकारा। शिक्षा विभाग के अलावा एसडीएम ने सब सेंटर चांदल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मूवमेंट रजिस्टर को अपडेट करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed