{"_id":"a5764f415c4fcb9d00a4405039572591","slug":"the-child-could-not-answer-the-teacher-s-salary-halted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे नहीं दे पाए उत्तर, शिक्षक का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे नहीं दे पाए उत्तर, शिक्षक का वेतन रुका
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 12 Aug 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी दफ्तरों में औचक निरीक्षण के सिलसिले को जारी रखते हुए बनी के एसडीएम ने चांदल इलाके का दौरा किया। एसडीएम मोहम्मद अनवर बांडे और हैडमास्टर मेला राम ने संयुक्त रूप से हाई स्कूल चांदल और आसो मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। इसमें बच्चे से पूछे सवाल का उत्तर नहीं दे पाने पर संबंधित शिक्षक का वेतन रोक दिया गया।
चांदल हाई स्कूल में दसवीं की विज्ञान की कक्षा में जाकर एसडीएम ने बच्चों से सवाल पूछे लेकिन बच्चे एक भी सवाल का उत्तर नहीं दे पाए। इस पर एसडीएम ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि जब तक बच्चों को विज्ञान संबंधी सामान्य स्तर की जानकारी और जवाब देने की काबिलियत नहीं आ जाती संबंधित शिक्षक का वेतन रोक दिया जाए। इसी तरह से उन्होंने आसो स्कूल में जाकर आठवीं की गणित की कक्षा में सवाल किए। असंतोषजनक जवाब मिलने पर एसडीएम ने शिक्षक को फटकारा। शिक्षा विभाग के अलावा एसडीएम ने सब सेंटर चांदल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मूवमेंट रजिस्टर को अपडेट करने के निर्देश जारी किए।