{"_id":"68b4b8cfa8bbb66f300ad43c","slug":"the-chickens-caught-gambling-with-the-accused-are-also-locked-in-the-lockup-samba-news-c-312-1-sjam1007-102818-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आरोपियों के साथ जुए में पकड़े गए मुर्गे भी हवालात में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आरोपियों के साथ जुए में पकड़े गए मुर्गे भी हवालात में बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव चक बख्तावर में मुर्गों की लड़ाई पर जुआ खेल रहे सात-आठ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस मुर्गों को भी साथ ले गई और उन्हें आरोपियों के साथ हवालात में रखा। पकड़े गए युवकों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव दबलेड़ से थोड़ी दूरी पर गांव चक बख्तावर में कुछ लोग एक गुप्त स्थान पर मुर्गों की लड़ाई करवा कर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो भगदड़ मच गई। लेकिन पुलिस ने 7-8 युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान मुर्गों को भी कब्जे में ले लिया।
बता दें कि यह जुआ ग्रामीण इलाकों में एक बुराई की तरह फैल रहा है। इस खेल में मुर्गों की कीमत पांच से 10 हजार रुपये तक होती है। जीतने वाले मुर्गे के मालिक को तय की गई जुए की रकम मिलती है। कई बार हारने वाले मुर्गे बुरी तरह घायल हो जाते हैं, जिन्हें मौके पर ही मार दिया जाता है। इस तरह के जुए अब गांव-गांव में फैल रहे हैं, जिसे रोकने के लिए पुलिस सख्त कदम उठा रही है।