J&K: जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर आबिद बशीर पीर ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव, जांच शुरू
जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर आबिद बशीर पीर का शव उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर आबिद बशीर पीर (पहचान संख्या जीईसी-245921) का शव उनके किराए के कमरे में खिड़की की लोहे की ग्रिल से फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मृतक तरथपोरा, तहसील रामहाल, जिला कुपवाड़ा के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई। आबिद बशीर पीर आरएस पुरा के अब्दुल्लियां निवासी विजय चौधरी के मकान में किराए पर रह रहे थे। घटना के समय उनके दो साथी अधिकारी ड्यूटी पर थे, जबकि एक नागरिक भी उसी मकान में रह रहा था। खाना खाने के बाद लौटे साथी अधिकारी ने उन्हें फंदे पर लटका पाया और तुरंत पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलने पर एसपी हेडक्वार्टर इरशाद राथर एसडीपीओ गुरमीत सिंह और थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लिया गया और नायब तहसीलदार की देखरेख में फंदे से नीचे उतारा गया। घटना स्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया जिसने साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। मृतक के परिवार में एक भाई और बहन हैं, जिनमें बहन की हाल ही में शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और कानूनी कार्रवाई जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.