फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   the bodies of the martyrs not go home because of bad weather

खराब मौसम के कारण घर नहीं जा पा रहे शहीदों के शव

Fri, 12 Feb 2016 10:25 PM IST
Updated Fri, 12 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
the bodies of the martyrs not go home because of bad weather

मौसम का बिगड़ा मिजाज मुसीबत बन गया है। सियाचिन में शहीद हुए नौ सैनिकों के शव चार दिन से सियाचिन बेस कैंप में रखे हैं। मौसम खराब होने के कारण इन्हें सैनिकों के पैतृक निवास के लिए रवाना नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया कि सियाचिन बेस कैंप में मौसम बेहद खराब है। उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने भी कहा है कि मात्र एक घंटे के लिए ही मौसम साफ हो जाए तो शवों को वहां से निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन


बेस कैंप में शवों को रवाना करने की सभी तैयारियां हो चुकी हैं, बस मौसम साफ होने का इंतजार हो रहा है। शहीदों के शव नौ फरवरी को बेस कैंप लाए गए थे, लेकिन वहां मौसम खराब होने के कारण शव वहीं रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर के कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी

the bodies of the martyrs not go home because of bad weather

जवाहर टनल के पास बर्फबारी के बाद बंद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे शुक्रवार शाम पांच बजे इकतरफा खोला गया। हाईवे पर फंसे 800 छोटे-बड़े वाहनों को घाटी के लिए छोड़ा गया।

घाटी के पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को गुलमर्ग न्यूनतम तापमान माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा।

श्री अमरनाथ गुफा और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। पहलगाम में 14 इंच तक बर्फ गिरी है। शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर संभाग के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed