कश्मीर में सेना ने की आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आंतकवादी घटनाओं को बढ़ावा देने की एक और साजिश का खुलासा करते हुए सेना और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा में आतंकियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर दिया।
सुरक्षाबलों ने इस दौरान आंतकियों के ठिकाने से भारी मात्रा में गोला बारुद बरामद किया है। वहीं क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विश्वस्त सूचना के आधार पर उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा क्षेत्र में करालासनगर के जंगल में एक आतंकवादी ठिकाने पर छापा मारा।
चीन निर्मित हथियार बरामद
हालांकि इस दौरान आतंकी तो निकल भागने में सफल रहे लेकिन सुरक्षाबलों को ठिकाने से भारी मात्रा में गोला बारुद बरामद हुआ। रक्षा सूत्रों के अनुसार आंतकियों के ठिकाने से तीन एके रायफलें, कई आरपीजी और यूबीजीएल राउंड, चीन निर्मित हेंड ग्रेनेड, एक गोला बारुद और आईईईडी सर्किट बरामद किया गया।
सुरक्षाबलों ने सभी हथियारों और गोला बारुद को अपनी गिरफ्त में ले लिया। हालांकि इस दौरान आंतकियों का कोई सुराग नहीं लग सका। गौरतलब है कि क्षेत्र में लगातार आंतकी ठिकाने सामने आ रहे हैं, गत दिनों में सुरक्षाबल इन आतंकियों के ठिकाने पर छापा मारकर पहले भी काफी मात्रा में गोलाबारुद बरामद कर चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो आतंकियों की सारी प्लानिंग चुनाव के दौरान लगातार वारदातों को अंजाम देने की है। लेकिन सुरक्षाबलों की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चल पा रही है।