फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The 132nd episode of Prime Minister Narendra Modi’s ‘Mann Ki Baat’ program was very special for the people

J&K: पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में खेलों के बढ़ते क्रेज का किया जिक्र, रणजी विजेता टीम की उपलब्धियों को सराहा

Sun, 29 Mar 2026 08:14 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 29 Mar 2026 08:14 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में जम्मू-कश्मीर को खेलों का हब बताते हुए रणजी ट्रॉफी विजेता टीम की उपलब्धियों की सराहना की और युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने की उम्मीद जताई। लद्दाख के हेमिस मठ और ज्ञान भारतम सर्वे का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और खेलों में बढ़ते क्रेज पर भी प्रकाश डाला।

विज्ञापन
The 132nd episode of Prime Minister Narendra Modi’s ‘Mann Ki Baat’ program was very special for the people
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 132वीं कड़ी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को लिए बहुत खास रही। पीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर खेलों का हब बन रहा है। उन्होंने रणजी विजेता टीम की उपलब्धियों को सराहा। लद्दाख की हेमिस मॉनेस्ट्री का जिक्र किया। उम्मीद जताई कि क्रिकेट हो या अन्य खेल, उपलब्धियों का सिलसिला जारी रहेगा।लद्दाख के हेमिस मठ का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि ज्ञान भारतम सर्वे के तहत देशभर में पांडुलिपियों का दस्तावेजीकरण हो रही है। इसी क्रम में हेमिस मठ ने तिब्बती पांडुलिपियों के बारे में बहुमूल्य जानकारियां प्रदान की हैं। यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं।

विज्ञापन


पीएम ने कहा, जम्मू-कश्मीर के लोगों का खेल के प्रति जुनून ही है कि यह प्रदेश खेलों का हब बनता जा रहा है। राज्य में खिलाड़ियों के बढ़ते प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्होंने कर्नाटक के हुबली में रणजी ट्राफी जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम का जिक्र किया। उन्होंने कहा, सात दशक का लंबा इंतजार पूरा हुआ, यह वर्षों की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन


कैप्टन पारस डोगरा और आकिब के योगदान को सराहापीएम ने कहा, कैप्टन पारस डोगरा ने बेहतरीन नेतृत्व किया। कश्मीर के गेंदबाज आकिब नबी ने इस सीजन में 60 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत से जम्मू-कश्मीर के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ेगा। उन्होंने खेलो इंडिया के लिए गुलमर्ग और फुटबाल के प्रति बढ़ते क्रेज का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, इस जीत से टीम और वहां के लोगों में खासा उत्साह है जो क्षेत्र में खेल के बढ़ते स्तर को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed