{"_id":"67dc66f1afe628524b05ba49","slug":"thana-diwas-organised-reasi-news-c-202-1-sjam1001-121530-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: थाना दिवस पर लोगों ने समस्याओं से करवाया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: थाना दिवस पर लोगों ने समस्याओं से करवाया अवगत
विज्ञापन
पौनी में थाना दिवस पर अपने विचार रखते स्थानीय लोग।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। पुलिस की तरफ से थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम दुकानदार व स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने एसएचओ सोहन सिंह बंद्राल को आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। एसएचओ ने जल्द समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया।
विकास गंडोत्रा ने बताया कि शिवखोड़ी आने-जाने वाले यात्री वाहनों को कुछ समय के लिए मुख्य बाजार में रुकने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा दिन भर बाजार में बिना मतलब खड़े वाहनों के मालिकों को उच्च स्थान देख कर पार्क किए जाने की हिदायत दी जाए ताकि जाम की समस्या पैदा न हो। वहीं, दुकानदार दीदार सिंह ने बताया कि दोपहिया वाहन व तेज गति वाले मोटरसाइकिल चालकों पर लगाम कसी जाए। खास कर स्कूल खुलने और बंद होने के समय पर पुलिस की गश्त लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि इन सर्दियों में पानी में चोरियों की वारदात नहीं देखी गई जिसका श्रेय पुलिस को जाता है। एसएचओ ने लोगों से सहयोग की अपील की किसी प्रकार की भी संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही इसकी सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा चौकी में दें। अधिकारी ने कहा कि पुलिस शरारती तत्वों के साथ सख्ती से निपटने को सक्षम और पूरी तरह तैयार है सिर्फ लोगों के पूर्ण सहयोग की जरूरत है। बैठक में बाबू राम,जमील, संजू सगयाल, रंजू शर्मा,अनवर हुसैन,गुरदयाल चौहान भी उपस्थित रहे।