फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   testing continued for Maltitiar parking space

मल्टीटियर पार्किंग के लिए जगह की टेस्टिंग जारी

Wed, 20 Jan 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 20 Jan 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
testing continued for Maltitiar parking space

जनरल बस स्टैंड में मल्टीटियर पार्किंग प्रोजेक्ट के लिए सुनिश्चित की गई जगह की टेस्टिंग का काम जारी है, जिसमें विशेषज्ञों की ओर से इस बात की जांच की जा रही है कि मल्टीटियर पार्किंग के लिए जिस जगह को सुनिश्चित किया गया है, क्या वहां मल्टीटियर पार्किंग संभव है या नहीं।

विज्ञापन


अगर नहीं तो किस प्रकार से निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट की जगह की मिट्टी का नमूना जांचा जा रहा है कि मल्टीटियर पार्किंग की पांच मंजिला इमारत के लिए यहां की मिट्टी बेहतर होगी या नहीं।
विज्ञापन


क्या यहां की जमीन पांच मंजिला मल्टीटियर का वजन झेल पाएगी या नहीं। मल्टीटियर पार्किंग के लिए जगह को किस प्रकार से मजबूत बनाया जाएगा। इस सब पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रोजेक्टों को दो साल में मुकम्मल करने का लक्ष्य है, लेकिन दुकानदारों के पुनर्वास का मुद्दा उठने से मल्टीटियर पार्किंग प्रोजेक्ट विवादों में घिर गया है।


एक दफा दुकानदारों और जम्मू विकास प्राधिकरण के बीच ठन गई थी, लेकिन राजनीतिज्ञों के हस्तक्षेप के बाद दुकानदारों की समस्याओं को प्रमुखता से लिया गया।

जेडीए ने साफ किया है कि दुकानदारों का पुनर्वास किया जाएगा, उन्हें किसी प्रकार से दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उनकी रोजी-रोटी प्रभावित न हो, इस बात का भी खास ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed