फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists were in conspiracy of spreading terror in ramzan

कश्मीर में रमजान के दौरान दहशत फैलाना चाहते थे आतंकी, थी बड़ी साजिश

Sun, 28 May 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sun, 28 May 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
terrorists were in conspiracy of spreading terror in ramzan
रमजान में आतंक की नापाक साजिश - फोटो : डेमो फोटो

आतंकी कश्मीर में रमजान के पाक महीने में आतंक फैलाने की साजिश के तहत घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। सेना के आपरेशन में 24 घंटे के अंदर 10 आतंकियों को ढेर किया गया है।

विज्ञापन


आतंकी भारी-भरकम हथियारों से लैस थे। पिछले तीन दिन से एलओसी पर पाक अधिकृत कश्मीर की तरफ से संदिग्ध गतिविधियां दर्ज की जा रही थीं। सेना सर्विलांस डिवाइसेज से उन पर नजर रख रही थी। शनिवार को प्रेस से मुखातिब सेना के प्रवक्ता समरजीत राय ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता ने बताया कि घने जंगल की वजह से सर्विलांस बेहद मुश्किल था, फिर भी शुक्रवार की रात आतंकियों के ग्रुप को स्पाट कर लिया गया था। घुसपैठिए जंगल के भीतर आ चुके थे, लेकिन फेंसिंग के पास आने से पहले ही सेना ने उन्हें रोक लिया। हमारा इरादा आतंकियों पर काबू पाना था। हम किसी को बचकर नहीं जाने देना चाहते थे। आपरेशन कुछ देर चला। पहले छह आतंकियों को मार गिराया गया। सभी आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी मात्रा में हथियार बरामद

terrorists were in conspiracy of spreading terror in ramzan
आतंकियों की नापाक साजिश - फोटो : Demo Photo

सर्च आपरेशन चलाए जाने के बाद चार और आतंकियों को शनिवार को ढेर कर दिया गया। इनमें शुक्रवार को मारे गए बैट के दो आतंकी भी शामिल हैं। उन्होंने माना कि सबजार का खात्मा सेना के लिए बड़ी कामयाबी है।

सब्जार इलाके में सब डान के नाम से कुख्यात था। मुठभेड़ से पहले आतंकियों ने शुक्रवार रात को सेना के पेट्रोलिंग दल पर हमला किया। बाद में सेना ने सर्च आपरेशन चलाकर आतंकियों को ढेर कर दिया। सुरक्षा बलों द्वारा रामपुर में मारे गए आतंकियों से 4 एके राइफल, दो पिस्टल, 10 एके राउंड, ड्राई फ्रूट और दवाइयां आदि बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed