फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists wanting to create fear in people to killed policemen in jammu kashmir

J&K: घाटी में इसलिए आतंकियों ने की पुलिसवालों की हत्या, उठे सुरक्षा पर सवाल

Fri, 21 Sep 2018 10:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 21 Sep 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
Terrorists wanting to create fear in people to killed policemen in jammu kashmir
जम्मू-कश्मीर पुलिस

कश्मीर में आतंकियों ने सरेआम तीन पुलिस कर्मियों को अगवा करने के बाद हत्या कर दी। इस घटना से पुलिस कर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने के दावे को बड़ा झटका लगा है। आतंकी लोगों के अंदर इस कदर खौफ पैदा कर देना चाहते हैं कि वह निकाय व पंचायत चुनाव की चालू प्रक्रिया से दूर हो जाएं। यही कारण है कि वह लगातार इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 30 अगस्त को आतंकियों ने 10 पुलिस कर्मियों के परिजनों को दिनदहाड़े अगवा कर लिया था। हालांकि, बाद में इन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से टल चुका है अनंतनाग लोकसभा चुनाव
इस घटना ने कश्मीर में चुनाव के लिए सुरक्षा बंदोबस्त की पोल खोल दी है। इससे पहले सुरक्षा कारणों की वजह से ही अनंतनाग की लोकसभा सीट का उपचुनाव 2016 से टल रहा है। आतंकी पिछले एक साल में 30 पुलिस कर्मियों की हत्या कर चुके हैं। आए दिन विशेष रूप से एसपीओ को नौकरी से इस्तीफा देने की धमकियों का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


पुलिस आतंक से बखूबी लड़ रही है
जम्मू कश्मीर पुलिस बहुत ही स्ट्रांग फोर्स है। रियासत आतंकवाद से लंबे समय से लड़ रही है। पुलिस आतंकवाद से बखूबी लड़ रही है। बाकी एसपीओ की हत्या  और उनके इस्तीफे पर केंद्र की तरफ से बयान दिया गया है, वही सच है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आर के गोयल, गृह सचिव, जेएंडके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed