फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists trying to take advantage of low snowfall

कश्मीर में कम बर्फबारी का लाभ उठाने की फिराक में आतंकी

Thu, 28 Jan 2016 11:30 AM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
Terrorists trying to take advantage of low snowfall

कश्मीर में होने वाली कम बर्फबारी का आतंकी लाभ उठाने की साजिश कर रहे हैं। अमूमन बर्फ पिघलने के बाद गर्मियों में आतंकियों की घुसपैठ शुरू होती है, लेकिन इस बार आतंकी गर्मियों से पहले ही घुसपैठ कर सकते हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के पास इसके पुख्ता इनपुट पहुंचे हैं। इस आशंका को देखते हुए घाटी में एलओसी से घुसपैठ के तमाम संभावित रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


उत्तर कश्मीर में नवंबर की शुरुआत में ही बर्फ गिरने लगती है। दिसंबर तक एलओसी पर अच्छी खासी बर्फ गिरती है। इससे आतंकियों के घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने घुसपैठ के सभी रास्तों पर गर्मियों से पहले ही निगरानी बढ़ाई

Terrorists trying to take advantage of low snowfall

बर्फबारी की वजह से आतंकियों के घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाते हैं। इसके बाद अप्रैल में बर्फ पिघलने पर आतंकी घुसपैठ के लिए फिर से सक्रिय हो जाते हैं। लेकिन इस साल नवंबर, दिसंबर में बहुत कम बर्फबारी हुई। इस वजह से घुसपैठ के रास्ते खुले ही रहे।

अब जनवरी में बर्फ गिर रही है, लेकिन यह बर्फ जल्दी ही पिघल जाती है। उत्तर कश्मीर में ही एलओसी से ज्यादा घुसपैठ होती है। पिछले साल पचास से ज्यादा आतंकी इसी इलाके से घुसपैठ कर कश्मीर में घुसे थे।

उत्तर कश्मीर के डीआईजी गरीब दास का कहना है कि आतंकी फरवरी में ही घुसपैठ के लिए सक्रिय हो जाएंगे, ऐसे इनपुट मिल रहे हैं। इसलिए आतंकियों के सभी संभावित रूटों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि वह घुसपैठ न कर सकें। जनवरी में होने वाली बर्फ की लाइफ कम होती है। आतंकी इसका लाभ उठाने की कोशिश में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed