फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists trying to leave the mountains and establish base in the plains

Jammu Kashmir: पहाड़ों से निकलकर मैदानों में ठिकाना बनाने की फिराक में आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Mon, 10 Nov 2025 05:15 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 10 Nov 2025 05:15 PM IST
सार

सर्दी बढ़ने के साथ पहाड़ी इलाकों में छिपे आतंकी अब मैदानी क्षेत्रों में ठिकाने तलाशने की कोशिश में हैं। सुरक्षाबलों और पुलिस ने डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजोरी और कठुआ जिलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाकर आतंकी नेटवर्क और उनके स्थानीय सहयोगियों पर नकेल कस दी है।

विज्ञापन
Terrorists trying to leave the mountains and establish base in the plains
रामबन में एक घर में तलाशी लेती पुलिस टीम। - फोटो : पुलिस

विस्तार

सर्द मौसम में पारा गिरने के साथ ही ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र के जंगलों में छिपे आतंकी निचले क्षेत्रों में अपना ठिकाना खोजने की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ऊपरी ठंडे इलाकों में आतंकियों के लिए छिपना आसान नहीं रहेगा। इसलिए वह मैदानी क्षेत्रों में आने के लिए अपने मददगारों से संपर्क कर रहे हैं। सुरक्षाबल सतर्क हैं और आतंकियों के इसी मंसूबे को ध्वस्त करने के लिए पूरे जम्मू संभाग में व्यापक छापे एवं तलाशी अभियान चलाए गए हैं।

विज्ञापन


डोडा के एसएसपी संदीप मेहता ने कहा कि आतंकवादी संगठनों के स्थानीय समर्थन नेटवर्क की पहचान के लिए चल रही तलाशी में मारे गए आतंकवादियों, आत्मसर्मण कर चुके आतंकियों समेत संदिग्धों के घरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय युवाओं को निशाना बनाने वाले संभावित स्लीपर सेल और ऑनलाइन प्रचारकों पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस आतंकवादी गतिविधियों में सहायता या उन्हें बढ़ावा देने में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




रामबन के एसएसपी अरुण गुप्ता ने कहा कि ऐसे अभियान हमारी निवारक और खुफिया-आधारित कार्यवाहियों का हिस्सा हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना है। उन्होंने बताया कि पुलिस व सुरक्षाबलों की विभिन्न टीमों ने संदिग्धों के परिसरों की गहन जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई राष्ट्रविरोधी या अवैध गतिविधि तो नहीं चल रही है।

इसी तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे कानून प्रवर्तन एजेंसियों का सहयोग करें और अपने क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी साझा करें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Terrorists trying to leave the mountains and establish base in the plains
डोडा में एक घर में तलाशी लेती पुलिस टीम। - फोटो : पुलिस

किश्तवाड़ के एसएसपी नरेश सिंह ने बताया कि आतंकी नेटवर्क को खत्म करने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने रविवार तड़के मलवा क्षेत्र में उन लोगों के घरों पर छापेमारी की जो पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रह रहे जम्मू-कश्मीर नेशनल्स ऑपरेटिंग फ्रॉम पाकिस्तान के सदस्यों के रिश्तेदार या सहयोगी बताए जा रहे हैं।

राजोरी के एसएसपी गौरव सिवारकार ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने और शांति बनाए रखने के अपने प्रयास जारी रखे हैं। जिले में कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इसका उद्देश्य पाकिस्तान से काम कर रहे जम्मू-कश्मीर के मूल निवासियों के रिश्तेदारों की संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाना और संदिग्ध व्यक्तियों के पिछले रिकॉर्ड की पुष्टि करना और संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास सुरक्षा कड़ी करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed