फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists trying to infiltrate into kashmir valley

एजेंसियों को मिले इनपुट, घाटी में घुसपैठ की फिराक में आतंकी

Sun, 31 May 2015 10:12 AM IST
Updated Sun, 31 May 2015 10:12 AM IST
विज्ञापन
terrorists trying to infiltrate into kashmir valley

सुरक्षा एजेंसियों को घाटी में हाल में हुए पाकिस्तानी आतंकवादियों के भारी घुसपैठ की गंभीर आशंका है। जम्मू-कश्मीर में जेकेएलएफ के जेल भरो अभियान, बार-बार पाकिस्तानी झंडे का प्रदर्शन और आतंकवादियों के मोबाइल नेटवर्क टॉवर को क्षति पहुंचाने जैसी घटनाओं से भी कई नए संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के हालात की ओर इशारा करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि घाटी में शांति से पड़ोसी देश में हलचल है। साथ ही उन्होंने से घाटी के युवाओं को किसी बहकावे में नहीं आने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि घाटी के युवाओं का भविष्य भारत के साथ ही जुड़ा है। घाटी से जुड़े खुफिया एजेंसियों को इस बात के साफ संकेत मिल रहे हैं कि घुसपैठ कर आए पाकिस्तानियों में सिर्फ फिदायीन आतंकी ही नहीं बल्कि योजनाबद्घ तरीके से काम करने वाले उनके नेता भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को बहकावे में नहीं आने की दी सलाह

terrorists trying to infiltrate into kashmir valley

एजेंसी के उच्चपदस्थ सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि हालांकि अलगाववादियों को नए-नए पैतरे और पाकिस्तानी झंडे का प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है। लेकिन इन घटनाओं के साथ मोबाइल टॉवर को क्षति पहुंचाने की घटना गंभीर है।

सूत्रों के मुताबिक आतंकी नेता सीधे पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम करते हैं। एजेंसियों का मानना है कि घाटी में अलगाववादियों की खिसक रही जमीन और कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की केंद्र की योजना से पाकिस्तान परेशान है।

यही वजह है कि पाकिस्तानी एजेंसियों ने कश्मीर पर नई रणनीति के तहत राजनीतिक और सामाजिक तनाव बढ़ाकर घाटी में अशांति बरकरार रखने की जिम्मेदारी भारत विरोधी तत्वों की सौंपी है।

सूत्रों के मुताबिक सरकार की अलगाववादियों से कोई बातचीत की पहल नहीं होने को जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक ने अपने नए पैंतरे का बहाना बनाया है। उधर शब्बीर शाह ने भी पाक झंडे के प्रदर्शन को आम लोगों की मनोदशा का नतीजा बताकर घाटी के माहौल को गर्म करने की कोशिश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed