{"_id":"5fa781dc8ebc3e9bac5f01d3","slug":"terrorists-trying-to-infiltrate-intercepted-one-terrorist-eliminated-by-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, माछिल सेक्टर में चार जवान शहीद, तीन आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, माछिल सेक्टर में चार जवान शहीद, तीन आतंकी ढेर
Sun, 08 Nov 2020 03:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 08 Nov 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है। उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में एलओसी के पास चल रहे अभियान में एक अफसर और तीन जवान शहीद हो गए हैं। शहीद होने वालों में बीएसएफ का एक जवान भी शामिल है। एक अधिकारी घायल भी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, भारतीय सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। बता दें कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में 7 और 8 नवंबर यानि शनिवार की रात को नियंत्रण रेखा के पास गश्त पार्टी ने संदिग्ध हलचल देखी थी। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
सुरक्षाबलों ने रात में ही एक आतंकी को मार गिराने में कामयाबी हासिल की। जिसके बाद आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। रविवार को दिन में दो आतंकियों को मार गिराया गया। सेना ने तीनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
आतंकियों के पास हथियार और बैग बरामद किए गए हैं। हालांकि इस ऑपरेशन में एक अफसर और तीन जवान शहीद होने की खबर है। एक अफसर घायल भी बताया जा रहा है। फिलहाल आतंकियों के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन चल रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन