फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists trying to infiltrate as soon as the snow melts on loc intelligence agency issued an alert

अलर्ट जारी: बर्फ पिघलते ही घुसपैठ की फिराक में बैठे आतंकियों पर ड्रोन से नजर, हाइब्रिड आतंकियों की नई भर्ती कर रहा आईएसआई

Tue, 12 Apr 2022 02:20 AM IST
Vikas Kumar अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Apr 2022 02:20 AM IST
सार

खुफिया इनपुट ने आगाह किया है कि आईएसआई जम्मू-कश्मीर में नए ओवर ग्राउंड वर्कर्स की भर्ती करने की भी कोशिश कर रही है।  उन्होंने अपने लोगों को युवाओं को गुप्त रूप से शामिल होने और ‘हाइब्रिड आतंकी’ के रूप में काम करने के लिए प्रभावित करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
terrorists trying to infiltrate as soon as the snow melts on loc intelligence agency issued an alert
एलओसी पर गश्त करते भारतीय जवान - फोटो : amar ujala

विस्तार

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के अब्बासपुर और दौखान में बड़ी संख्या में आतंकी जमा होने की सूचना के बाद खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कड़ी निगरानी के लिए अलर्ट जारी किया है। ऐसी जानकारी है कि कश्मीर के जिन इलाकों में बर्फ पिघलना शुरू हो गई है, उनसे आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। इसे देखते हुए आईबी और एलओसी पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। ड्रोन की मदद से गश्त शुरू की गई है, ताकि बर्फ पिघलने से जिन जगहों की हालत खराब हुई है, वहां पैदल जाने की जगहों पर ड्रोन से नजर रखी जाए। 

विज्ञापन


बर्फ पिघलने के बाद एलओसी पर जमा हुए आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। इसके लिए आईएसआई का आतंकी संगठनों पर खासा दबाव बनाया है। ये आतंकी पहाड़ी और नदी के इलाकों से गुजरने वाले मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि बर्फ पिघलने के बाद सीमा सुरक्षा बल चौबीसों घंटे आईबी की निगरानी कर रहे हैं, ताकि सीमाओं पर किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। पहाड़ी इलाकों और नदी-नालों के किनारों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि उन इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है, जहां से घुसपैठ की अधिक आशंका है। बीएसएफ ने मानक संचालन प्रक्रिया के तहत मार्च के बाद भारतीय सेना के साथ तालमेल बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था पहले से मजबूत कर दी है। सूत्रों का कहना है प्रदेश में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के आकाओं पर आईएसआई का बड़ा दबाव है, इसलिए वे शांति और विकास की प्रक्रिया को अस्थिर करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
विज्ञापन


हाइब्रिड आतंकियों की नई भर्ती कर रहा आईएसआई
खुफिया इनपुट ने आगाह किया है कि आईएसआई जम्मू-कश्मीर में नए ओवर ग्राउंड वर्कर्स की भर्ती करने की भी कोशिश कर रही है।  उन्होंने अपने लोगों को युवाओं को गुप्त रूप से शामिल होने और ‘हाइब्रिड आतंकी’ के रूप में काम करने के लिए प्रभावित करने का निर्देश दिया है। पिछले साल अक्तूबर में इन हाइब्रिड हमलावरों ने श्रीनगर और पुलवामा में टारगेट कीलिंग को अंजाम दिया था, लेकिन उनमें से ज्यादातर को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed