फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists try to infiltrate in Uri, encounter between army and terrorists

जम्मू-कश्मीर: उड़ी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी का खात्मा, तीन जवान घायल

Mon, 27 Sep 2021 12:07 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 27 Sep 2021 12:07 AM IST
सार

कुछ दिन पहले भी हथलंगा जंगल क्षेत्र में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था जो घुसपैठ कर दाखिल हुए थे। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ था। वहीं 18 सितंबर को भी उड़ी सेक्टर में आतंकियों द्वारा घुसपैठ की एक कोशिश की गई थी जिसे सतर्क जवानों ने नाकाम बनाया था।

विज्ञापन
Terrorists try to infiltrate in Uri, encounter between army and terrorists
एलओसी, फाइल फोटो - फोटो : साकिब नबी

विस्तार

उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में सेना ने रविवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी को मार गिराया। ऑपरेशन में तीन जवानों के घायल होने की सूचना है। सूत्रों ने बताया कि उड़ी सेक्टर के गोहलन इलाके में संदिग्ध हरकत देखने के बाद सतर्क जवानों ने पाया कि आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। इस पर उन्होंने ललकारा तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया। वहीं, आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हेलिकॉप्टर की भी मदद ली गई है। हालांकि, सेना ने कोई पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू को दहलाने की साजिश: पाकिस्तान में बैठे सरगना ने भेजा अपना दहशतगर्द, पुलिस की पैनी नजर से टला बड़ा हमला
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले भी हथलंगा जंगल क्षेत्र में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था जो घुसपैठ कर दाखिल हुए थे। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ था। वहीं 18 सितंबर को भी उड़ी सेक्टर में आतंकियों द्वारा घुसपैठ की एक कोशिश की गई थी जिसे सतर्क जवानों ने नाकाम बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तंगधार में पाकिस्तान ने तोड़ा संघर्षविराम, अग्रिम चौकियों को बनाया निशाना

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा इस वर्ष पहली बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। तंगधार सेक्टर के टिटवाल में पाकिस्तानी सेना द्वारा रविवार की सुबह करीब 6.55 बजे छोटे हथियारों और एमएमजी से भारतीय चौकियों को निशाना बनाने की नापाक कोशिश की गई। फायरिंग करीब 15 से 20 मिनट तक जारी रही। इस दौरान किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना ने कवर फायर दिया होगा। हालांकि, सेना की ओर से घटना की पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed