{"_id":"58beebf54f1c1b187bdc40b7","slug":"terrorists-threat-police-officer-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पुलिस अधिकारी के घर आतंकियों ने की तोड़फोड़, नौकरी छोड़ने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पुलिस अधिकारी के घर आतंकियों ने की तोड़फोड़, नौकरी छोड़ने को कहा
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने पुलिस के एक अधिकारी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। परिवार वालों को धमकाया कि बेटे से नौकरी छोड़ देने के लिए कहें अन्यथा अंजाम बुरा होगा। डीआईजी साउथ रेंज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10 से 12 हथियारों से लैस आतंकी बीते शनिवार को शोपियां में एक पुलिस अधिकारी के घर में जबरन घुस गए। उन्होंने वहां जमकर तोड़फोड़ की।
हालांकि, उन्होंने परिवार वालों को नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन उन्हें धमकी जरूर दी कि यह सब उसका नतीजा है जो पुलिस हमारे घरों और जिनके यहां हम छिपते हैं उनके घरों में रेड करती है।

अपने परिवार को लेकर पुलिसकर्मी चिंतित
आतंकी
- फोटो : FILE
इस घटना की पुष्टि करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के डीआईजी साउथ रेंज एसपी पानी ने बताया कि इस प्रकार की घटना हुई है। इस मामले की जांच की जा रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इसके पीछे किनका हाथ है।
उन्होंने कहा कि परिवार वालों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। जिस किसी को भी धमकी है उसका आंकलन कर जैसी सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है वैसी व्यवस्था की जाएगी।
इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों में अपने परिवारों के प्रति चिंता बढ़ने लगी है। एक अधिकारी का कहना है कि इस प्रकार की घटना कल दूसरे किसी के साथ भी हो सकती है। वे जहां कहीं भी रहेंगे अब उन्हें परिवार वालों की ज्यादा चिंता सताएगी।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पहले भी वर्ष 2016 में हिंसा के दौरान आतंकियों ने कई पुलिस जवानों के घर वालों से संपर्क साधकर उन्हें नौकरी छोड़ देने के लिए धमकाया था।