फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists shot Kashmiri Pandit in Shopian

नापाक हरकत: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली, शोपियां के स्थानीय अस्पताल में भर्ती

Mon, 04 Apr 2022 08:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 08:18 PM IST
सार

शोपियां में कश्मीरी पंडित को गोली मारने की सूचना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। आतंकियों की तलाश के लिए अभियान चलाया गया है। 

विज्ञापन
Terrorists shot Kashmiri Pandit in Shopian
सुरक्षाबल। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

शोपियां में आतंकी कश्मीर फाइल्स फिल्म की चर्चा देश भर में तेज होने के बाद बौखला गए हैं। आतंकियों ने शोपियां में एक कश्मीरी पंडित को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की सूचना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। 

विज्ञापन

श्रीनगर में हमले में सीआरपीएफ जवान शहीद

श्रीनगर के लाल चौक से सटे मायसूमा इलाके में सोमवार को आतंकियों की ओर से किए गए दिनदहाड़े हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य घायल है। वहीं, राजोरी जिले के नौशेरा में एलओसी से घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए सेना ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। आतंकी से हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। 

विज्ञापन


श्रीनगर शहर के बीचोंबीच स्थित लाल चौक से सटे मायसूमा इलाके में सोमवार दिनदिहाड़े आतंकियों ने सीआरपीएफ  जवानों पर ताबड़तोड़ फ ायरिंग की। इसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत श्री महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल रेफ र किया गया। एसएमएचएस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्ष डॉ. कंवरजीत सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ  जवान विशाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसे एक गोली लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सेना ने एक आतंकी को मार गिराया

जम्मू संभाग में राजोरी के नौशेरा सेक्टर में रविवार देर रात घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि रात में एलओसी पर संदिग्ध हरकत देखने के बाद सतर्क जवानों ने पाया कि आतंकियों का एक  ग्रुप घुसपैठ करने की फिराक में है। जवानों ने ललकारा तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।



जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। हथियार भी मिले हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई आतंकी मौके का फायदा उठाकर दाखिल न हो गया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed