फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kulgam Terror Attack terrorists shot at Bank Manage in Southern district of Kulgam Kashmir

Jammu and Kashmir: आतंकियों ने की एक और हिंदू की हत्या, राजस्थान के बैंक अधिकारी को मारी गोली

Thu, 02 Jun 2022 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Jun 2022 12:55 PM IST
सार

घाटी में टारगेट किलिंग का एक और मामला सामने आया है। इस बार आतंकियों ने एक बैंक अधिकारी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की है। गोली लगने से बैंक अधिकारी की मौत हो गई। वह राजस्थान का रहने वाला था। दो दिन पहले ही आतंकियों ने एक हिंदू महिला टीचर की हत्या की थी। 

विज्ञापन
Kulgam Terror Attack terrorists shot at Bank Manage in Southern district of Kulgam Kashmir
बैंक मैनेजर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में लक्षित हत्याओं का सिलसिला जारी है। यहां लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। कुलगाम जिले में गुरुवार को एक बार फिर से आतंकियों ने दूसरे राज्य से संबंध रखने वाले एक बैंककर्मी पर हमला कर दिया है। गोली लगने से बैंक मैनेजर घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को ही आतंकियों ने कुलगाम में हिंदू महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या की थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुलगाम के मोहनपोरा में इलाकी देहाती बैंक में तैनात बैंक प्रबंधक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि इलाकाही देहाती बैंक के एक बैंक मैनेजर को आतंकवादियों ने उस समय गोली मार दी, जब वह कुलगाम में आरेह मोहनपोरा शाखा में ड्यूटी पर था।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर की पहचान राजस्थान के विजय कुमार के रूप में हुई है जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बैंक मैनेजर की मौत हो गई। इस बीच, हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक आतंकी पहले बैंक में झांक कर देखता है। इसके बाद वह फिर बैंक में आता है। बैग से पिस्टल निकालता है और थोड़े करीब जाकर बैंक मैनेजर पर हमला कर देता है। इसके साथ ही आतंकी वहां से भाग निकलता है। 


 

इस महीने आतंकियों ने दो हिंदू सरकारी कर्मचारियों की हत्या की

घाटी में स्कूल में घुसकर आतंकियों ने हिंदू महिला शिक्षक पर बरसाईं गोलियां, मौत
आपको बता दें कि आतंकियों ने मंगलवार को हिंदू शिक्षिका रजनी बाला को मौत के घाट उतार दिया। घात लगाए आतंकियों ने सांबा की मूल निवासी शिक्षिका पर स्कूल के भीतर बच्चों के सामने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया है। 

इस महीने आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित समेत दो हिंदू सरकारी कर्मचारियों की हत्या की है। रजनी बाला (36) और उनके पति राजकुमार अत्री तीन साल से कुलगाम जिले में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। रजनी की तैनाती सरकारी स्कूल गोपालपोरा में थी। 

रोजाना की तरह वह स्कूल पहुंचीं तो पहले से घात लगाए आतंकियों ने स्कूल परिसर में उनके प्रवेश करते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की। उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्कूल के स्टाफ और अन्य लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

घटना के बाद कश्मीर से लेकर जम्मू तक जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी के साथ ही उसका पुतला फूंका गया। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने घटना की निंदा की है। इससे पहले, 25 मई को ही  मध्य कश्मरी के बडगाम जिले के चाडूरा में आतंकवादियों ने एक कश्मीरी टीवी महिला कलाकार अमरीन भट की घर के बाहर गोलीमार कर हत्या कर दी। गोलीबारी में उसका भतीजा भी घायल हो गया था। उसका इलाज जारी है।

वहीं, मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत हनुमानगढ़, राजस्थान के निवासी विजय कुमार की आतंकियों द्वारा हत्या घोर निंदनीय है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि NDA सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है। केन्द्र सरकार कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। हमारे नागरिकों की इस तरह आतंकियों द्वारा हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed