फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists opened fire in Anantnag one person injured

जम्मू: अनंतनाग में आतंकियों ने 10वीं के छात्र को मारी गोली, कुलगाम में दो दहशतगर्द ढेर, कोबरा कमांडो भी उतारे

Thu, 05 Oct 2023 03:22 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Oct 2023 03:22 AM IST
सार

छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Terrorists opened fire in Anantnag one person injured
भारतीय सेना का मुस्तैद जवान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वत्रिगाम वानिहामा इलाके में बुधवार शाम अज्ञात आतंकियों ने दसवीं कक्षा के एक छात्र को गोली मार दी और फरार हो गए। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका घेर लिया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। घायल छात्र की पहचान वात्रिगाम निवासी साहिल बशीर के रूप में हुई है। गोली उसकी गर्दन में लगी है। 

विज्ञापन


दो आतंकी ढेर....
कुलगाम जिले के कुज्जर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक घर में छिपे दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त बासित अमीन भट और फैसल साकिब अहमद लोन के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय हावुरा इलाके के रहने वाले हैं। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। उनके पास से दो एके सीरीज की राइफलें बरामद की गई हैं। दूसरी ओर राजोरी के तत्तापानी में ऑपरेशन के तीसरे दिन कोबरा कमांडो उतार दिए गए हैं।  

विज्ञापन
  • तत्ता पानी के जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश तेज : क्षेत्र में संदिग्ध देखे जाने के बाद तीन दिन से आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है।  तीसरे दिन कालाकोट के तत्ता पानी के जंगल में छिपे आतंकियों को ढेर करने के लिए अब 50 कोबरा कमांडो उतारे गए हैं। इससे पहले ड्रोन व सेना के हेलिकॉप्टर की मदद ली गई थी लेकिन कोई नहीं मिला था। जंगल में अभी तीन आतंकियों का ग्रुप मौजूद होने की आशंका है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed