फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administration news

Jammu News: दरबार मूव से पहले ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के निर्देश

विज्ञापन
Administration news
डीसी ने ट्रैफिक जाम वाले प्रमुख स्थानों का किया निरीक्षण, गड्ढे भरने के लिए कहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डीसी मिंगा शेरपा ने सोमवार को शहर का दौरा किया। उन्होंने नरवाल, सतवारी तथा कैनाल रोड सहित ट्रैफिक जाम वाले प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दरबार मूव से पहले ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
डीसी ने मौजूदा ट्रैफिक स्थिति, सड़कों की हालत, फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों और इन महत्वपूर्ण स्थानों पर जाम कम करने के लिए जरूरी उपायों पर चर्चा की।कहा कि सड़कों के गड्ढों की तुरंत मरम्मत करना और विशेष रूप से दोपहिया वाहनों के लिए बेहतर व सुरक्षित सड़कें सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि सड़क की सतह की गुणवत्ता में सुधार करें और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। माैके पर एसएसपी ट्रैफिक अमित भसीन, एडीसी इशिता राठी, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तय समय के भीतर
काम पूरा करें ठेकेदार
डीसी ने ठेकेदारों को निर्देश दिया गया कि वे फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों को तय समयसीमा के भीतर पूरा करें। गुणवत्ता मानकों तथा समयसीमा का सख्ती से पालन करें। डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों से कहा कि वे आपसी तालमेल के साथ काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed