{"_id":"5da5a7ac8ebc3e013202a9d2","slug":"terrorists-murdered-driver-kashmir-shopian-terrorist-organization-hizbul-mujahideen-s-hand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः ट्रक ड्राइवर की हत्या के मामले में छह संदिग्ध हिरासत में, हिजबुल का हाथ होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः ट्रक ड्राइवर की हत्या के मामले में छह संदिग्ध हिरासत में, हिजबुल का हाथ होने की आशंका
Tue, 15 Oct 2019 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 15 Oct 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला, फाइल
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को आतंकियों ने सेब लाद रहे एक ट्रक के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद ट्रक को आग लगा दी। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया है। मंगलवार को पुलिस ने छह से सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस मामले में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना जिले के सिंधु सरमाल इलाके का है। बताया जाता है कि घटना में दो आतंकी शामिल थे, जिनमें एक पाकिस्तानी था। बताते हैं कि राजस्थान नंबर की ट्रक एक सेब के बगीचे से सेब लाद रहा था। इसी दौरान पहुंचे आतंकियों ने पहले तो बगीचे की मालिक की पिटाई की। चालक तथा खलासी का अपहरण कर लिया। चालक को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके पेट में तीन गोलियों लगने की बात सामने आ रही है। इसके बाद ट्रक में आग लगा दी।
विज्ञापन
चालक की शिनाख्त शरीफ खान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पूरे इलाके में आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस के एक आला अधिकारी ने चालक की गोली मारकर हत्या करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Trending Videos
दहशत फैलाने के लिए की गई हत्या
माना जा रहा है कि आतंकियों ने दहशत फैलाने के लिए हत्या की है। इससे पहले श्रीनगर के हाई स्ट्रीट इलाके में शनिवार को ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें एक महिला समेत सात घायल हुए थे। पांच अक्तूबर को अनंतनाग में डीसी कार्यालय के बाहर भी ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें 14 लोग घायल हुए थे।
इससे पहले 28 सितंबर को श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन के जवानों पर भी ग्रेनेड हमला किया गया था। इसी दिन रात में आतंकियों ने हमला कर पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता सज्जाद अहमद मंटू को घायल कर दिया था।
इससे पहले 28 सितंबर को श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन के जवानों पर भी ग्रेनेड हमला किया गया था। इसी दिन रात में आतंकियों ने हमला कर पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता सज्जाद अहमद मंटू को घायल कर दिया था।