{"_id":"5c9b37c0bdec22146d7077d6","slug":"terrorists-killed-tanveer-ahmed-from-bemnipora-shopian-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने शोपियां में 24 साल के युवक की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने शोपियां में 24 साल के युवक की गोली मारकर की हत्या
Wed, 27 Mar 2019 02:13 PM IST
विवेक शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: विवेक शुक्ला
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने बुधवार को एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।
जिले के कचदूरा इलाके में आतंकियों ने एक व्यक्ति को घेरकर गोलियां बरसा दीं। खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आतंकी भाग निकले। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान बेमनीपोरा के तनवीर अहमद डार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना के बाद आतंकियों ने तनवीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें वह कबूल करता दिख रहा है कि वह सेना के एक मेजर के संपर्क में था और मुखबिर के रूप में काम करता था। उसकी सूचना पर ही हिजबुल के चार आतंकियों को मार गिराया गया था।
मेजर ने बदले में 60 हजार रुपये देने का वादा किया था, लेकिन उसने दो सिगरेट दिए। हालांकि, वीडियो कब बनाया गया इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है और न ही पुलिस ने इस वीडियो के बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी की है।
ज्ञात हो कि इधर बीच दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों की ओर से आम नागरिकों पर हमला की घटनाएं बढ़ी हैं। पिछले 20 दिनों में महिला एसपीओ, पूर्व एसपीओ समेत चार नागरिकों को आतंकी मार चुके हैं।