{"_id":"5b7ef5d042c792462d13439f","slug":"terrorists-killed-forest-worker-in-tangmarg","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंगमर्ग में आतंकियों ने वनकर्मी घर में घुसकर मारी गोली, पुलिस ने मामला दर्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंगमर्ग में आतंकियों ने वनकर्मी घर में घुसकर मारी गोली, पुलिस ने मामला दर्ज किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के टंगमर्ग में आतंकियों ने घर में घुसकर एक वनकर्मी की हत्या कर दी। घटना के पीछे लश्कर आतंकियों का हाथ बताया जाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टंगमर्ग के कुंजर इलाके के जंडपाल में वीरवार की देर शाम आतंकी वनकर्मी तारिक अहमद मलिक के घर में घुस गए और उसे गोली मार दी। इसके बाद वे मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को प्रारंभिक छानबीन में यह जानकारी मिली है कि बडगाम के कावूसा गांव निवासी लश्कर आतंकी युसूफ डार उर्फ कांत्रो का हाथ है। ज्ञात हो कि आतंकियों ने एक दिन पहले ईद के दिन तीन पुलिसकर्मियों तथा भाजपा नेता की हत्या कर दी थी। भाजपा नेता की हत्या पर सभी राजनीतिक दलों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
कुलगाम में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के मोहनपोरा गांव में आतंकियों ने सेना पर हमला किया। मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने पार्टी पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई और मौके से भाग निकले। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर देर रात शोपियां जिले के मैत्रीबुग में कासो चलाया गया।
विज्ञापन