{"_id":"5a6345a14f1c1ba2268b5791","slug":"terrorists-hurled-grenade-towards-police-station-in-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: आतंकियों ने शोपियां पुलिस स्टेशन के पास किया ग्रेनेड हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आतंकियों ने शोपियां पुलिस स्टेशन के पास किया ग्रेनेड हमला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 20 Jan 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बना कर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने शोपियां में पुलिस स्टेशन के पास ग्रेनेड हमला किया है।
विज्ञापन
इस आतंकी हमले में किसी भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि आतंकियों ने कल भी पुलवामा पुलिस स्टेशन पर हमला किया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आतंकी घाटी में सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाने के लिए ग्रेनेड हमला करने की रणनीति अपना रहे हैं। आतंकियों के द्वारा किए गए इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में गहन तलाशी अभियान जारी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
#JammuAndKashmir: Terrorists hurled grenade towards police station in Shopian, which exploded outside the station. No injuries reported. Cordon & search operation launched. More details awaited.
— ANI (@ANI) January 20, 2018