{"_id":"5dedebdf8ebc3e1bb1690669","slug":"terrorists-hiding-in-khriv-in-jammu-and-kashmir-s-pulwama-army-search-operation-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पुलवामा के ख्रिव में छिपे हैं आतंकी, सेना ने संभाला मोर्चा, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पुलवामा के ख्रिव में छिपे हैं आतंकी, सेना ने संभाला मोर्चा, तलाशी अभियान जारी
Mon, 09 Dec 2019 12:08 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के ख्रिव इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना पर सेना तलाशी अभियान चला रही है। यह तलाशी अभियान बीती रात से चल रहा है। रात में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सेना पर फायरिंग भी की।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों को रविवार को सूचना मिली की जिले के ख्रिव इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। जोकि अभी भी जारी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रात में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। इसके साथ ही आतंकियों ने इलाके से भागने की कोशिश की। जिसे सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई कर नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि इलाके में छिपे हुए आतंकियों की संख्या कितनी है, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके साथ ही अभी तक किसी भी आतंकी के पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं है। सेना ने मोर्चा संभाल रखा है।