फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists fired upon labour named Muneerul Islam, from West Bengal in Pulwama

Target Killing: पुलवामा में आतंकियों ने मजदूर को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Fri, 02 Sep 2022 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Sep 2022 09:23 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों की नापाक हरकत सामने आई है। पुलवामा में आतंकियों ने मजदूर को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की। गोली लगने से मजदूर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Terrorists fired upon labour named Muneerul Islam, from West Bengal in Pulwama
security forces - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर में आतंकियों ने फिर एक प्रवासी मजदूर को निशाना बनाया। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पश्चिम बंगाल के मजदूर को आतंकियों ने गोली मार दी। लहूलुहान मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पुलवामा जिले के उगरगुंड इलाके में आतंकियों ने एक प्रवासी मजदूर को निशाना बनाकर फायरिंग की। हमले में वह घायल हो गया। उसे तत्काल पुलवामा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आतंकियों का शिकार बने मजदूर की शिनाख्त मुनीर उल इस्लाम के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गैर स्थानीय लोगों पर हमले की 10वीं घटना

इस साल कश्मीर के विभिन्न जिलों में गैर स्थानीय लोगों पर यह 10वां हमला था। इसमें चार गैर स्थानीय लोग मारे गए हैं जबकि 11 घायल हुए हैं। मारे गए बाहरी लोगों में से तीन बिहार और एक राजस्थान का था। हमलों में घायल 11 गैर स्थानीय लोगों में से चार पंजाब, तीन बिहार, दो पश्चिम बंगाल और एक बिजनौर उत्तर प्रदेश का है।


मारे गए चार गैर स्थानीय लोगों में इलाकाई देहाती बैंक के प्रबंधक राजस्थान निवासी विजय कुमार शामिल थे जिनकी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के आरेह मोहनपोरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बडगाम के चाडूरा में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर दिलखुश कुमार (बिहार), पुलवामा के गडूरा में ग्रेनेड हमले में बिहार के मुमताज अहमद और बांदीपोरा के अजस इलाके में बिहार के मुहम्मद अमरेज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

टारगेट किलिंग के लिए जा रहा आतंकी मददगार दबोचा
टारगेट किलिंग के लिए जा रहे एक आतंकी मददगार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में वीरवार को गिरफ्तार किया गया है। जांच में उसके पास से एक पिस्टल और गोलियां मिली हैं। पकड़े गए मददगार से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए मददगार की शिनाख्त जिले के हुतमारा इलाके चक हसन आबाद गांव निवासी फैजल अहमद वागे के रूप में हुई है। उसके पास से पिस्टल, मैगजीन और छह गोलियां बरामद की गई हैं।

पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने हुतमारा क्रॉसिंग के पास नाका लगाया था। जांच की जा रही थी तभी एक संदिग्ध चक हसन आबाद से नाके की ओर आते दिखा। नाका पार्टी को देखते ही वह विपरीत दिशा में भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। वह पिस्टल से फायर करने वाला था, लेकिन उसे मौका नहीं दिया गया। मट्टन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उससे पूछताछ कर पता किया जा रहा है कि आखिर वह किसे निशाना बनाने जा रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed