फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists fired at civilian in PARIMPORA of SRINAGAR, jammu and kashmir

श्रीनगर: पारीमपोरा इलाके में आतंकवादियों ने की गोलाबारी, एक नागरिक की हत्या

Fri, 30 Aug 2019 12:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Aug 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Terrorists fired at civilian in PARIMPORA of SRINAGAR, jammu and kashmir
प्रतीकात्मक तस्वीर
आतंकवादियों ने पारीमपोरा इलाके में गुरुवार देर शाम गोलाबारी की। आतंकियों ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। इस दौरान एक नागरिक को गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अभी तक किसी आतंकी के घिरे होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

बता दें कि, इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक हरकत जारी रखते हुए मेंढर, बालाकोट, मनकोट, कृष्णा घाटी में भारतीय सेना की चौकियों के साथ पहली बार नियंत्रण रेखा से सटे गांव दबराज में स्थित पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थय केंद्र) को भी निशाना बनाया। 


गोलाबारी में पीएचसी के आसपास कई मोर्टार गिरने से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टारों से भारी गोलाबारी की। सेना के कड़े प्रतिरोध के बाद एक घंटे के दौरान फायरिंग बंद हो गई।

वहीं गुरुवार को दोपहर अचानक पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी शुरू किए जाने से नियंत्रण रेखा के आसपास के दर्जनों स्कूलों में सैंकड़ों बच्चे फंस गए। जिन्हें शिक्षकों ने स्कूलों के सुरक्षित कमरों में छुपाए रखा। इन बच्चों को गोलाबारी थमने के बाद घर भेजा गया। 


मेंढर सेक्टर में भारी गोलाबारी सुबह 11 बजे से शुरू की गई गोलाबारी जो तीन बजे तक चलती रही। बुधवार को पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में लगभग सवा दो घंटे तक भारी गोलाबारी कर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed